राजस्थान काडर के वन सेवा अधिकारियों की पदोन्नति

सरकार ने  एक आदेश जारी कर वन सेवा अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। भारतीय वन सेवा अधिकारियों के 1985 बैच के डॉ. सुरेश चन्द, मुख्य वन संरक्षक, आयोजना, जयपुर, जी.वी. रेड्डी, मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, भरतपुर और के.सी. सकरवाल, मुख्य वन संरक्षक, भरतपुर के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी आदेश में सरकार ने उप वन सरक्षक अधिकारियों में टी.सी. वर्मा को उप वन संरक्षक, जयपुर, वी.एस. बोहरा, उप वन संरक्षक, वन्य जीव, जयपुर व अजय कुमार गुप्ता, उप मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, जयपुर को वन संरक्षक की वेतन शृंख्ला में पदोन्नत किया है। यह सभी अधिकारी 1999 बैच से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही इसी आदेश में भारतीय वन सेवा के 2009 बैच के छह अधिकारियों को भी सरकार ने वरिष्ठ वेतन शृंख्ला में पदोन्नत किया है। इन अधिकारियों में मोहित कुमार निगम, कुमार हरिणी वी., सुनील, शशी शंकर, टी. मोहन राज और बालाजी करी को पदोन्नत किया है।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment