राजस्थान सरकार ने राज्य सेवा के 45 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें राधेश्याम डेलू को सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट (फास्ट टै्रक), सांचोर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी सूची में हेमेन्द्र नागर को उपखण्ड अधिकारी, गंगरार, चित्तौगढ़ लगाया गया है। मो. सलीम खान को उपखण्ड अधिकारी, कामा, भरपुर, प्रतिष्ठा पिलानिया को सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट (फास्ट टै्रक), कोटकासिम, अलवर, भावना गर्ग को सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट (मु.), सवाई माधोपुर लगाया गया है। अल्का विश्नोई को इस तबादला आदेश के तहत उपखण्ड अधिकारी, जयपुर, अशोक कुमार मीणा को उपखण्ड अध्किारी, अकलेरा, झालावाड़ का पद सौंपा गया है।
इसी आदेश में राम नारायण बडगुजर, कमला, गिरीश पाराशर, ज्योति ककवानी, रविन्द्र कुमार शर्मा, चांद मल वर्मा, मुकेश कुमार कलाल, डॉ. राष्ट्रदीप यादव, मीनाक्षी मीणा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, संजय कुमार - 1, अम्बा लाल मीणा, ममता यादव, राकेश कुमार - 1, धारा सिंह मीणा, दीपेन्द्र सिंह राठौड़, सना सिद्दीकी, मनोज कुमार, महिपाल कुमार, शैफाली कुशवाह, रेखा सामरिया, सुदर्शन सिंह तोमर, राजू लाल गुर्जर, अशोक कुमार योगी, सोविला माथुर, राजवीर सिंह चौधरी, भवगत सिंह देवल, नमिता पटेल, प्रभा व्यास, कुशल कुमारी कोठारी, अशोक कुमार सांखला, अन्जुम ताहिर सम्मा, डॉ. अनुपमा टेलर, अनिल कुमार पूनिया, राजेन्द्र पैंसिया, मोहन लाल गुप्ता, प्रतिभा देवठिया और जगदीश चन्द आर्य शामिल हैं। इस सूची में शामिल करीब-करीब सभी राज्य सेवा अधिकारी युवा हैं और प्रशिक्षण से लौटने पर उन्हें नियुक्ति दी गई है।
0 comments:
Post a Comment