30 आईएएस जनवरी में लेंगे विदा, ढेर सारी शुभकामनाएं


देश की शासन व्यवस्था को चलाने वाले अनुभवी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों में से इस महीने 30 अधिकारी अपनी सेवाओं को अलविदा कहने जा रहे हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के के इन अधिकारियों में असम काडर के प्रमोद कुमार (बैच - 1979), ए.बी. मोहम्मद युनूस (1994), प्रणब सी.जी. (1998), ज्योतिर्मय चक्रवर्ती (1998), आंध्र प्रदेश काडर में बतौर मुख्य सचिव सेवा दे रहे मिनि मैथ्यू (1976), एम. छाया रत्न (1977), बिहार काडर के अनिल कुमार उपाध्याय (1975), आशीष कुमार (1996), छत्तीसगढ़ काडर के जेवियर टिग्गा (2000), गुजरात काडर के अचल कुमार (1975), एस. जगदीशन (1980), हरियाणा काडर की सतवानी अहलावत (1990), अशोक देसवाल (2000), झारखण्ड काडर के सुशील कुमार चौधरी (1977), कर्नाटक काडर के सुबीर हरी सिंह (1976), जी.एस. नारायणस्वामी (1990), डी.के. रंगास्वामी (1996), ए. प्रभाकर (1999), महाराष्ट्र काडर के वी.वी. ठाकुर (1996), मणिपुर-त्रिपुरा काडर के धु्रव विजय सिंह (1976), उड़ीसा काडर की प्रिया बी. पटनायक (1976), पंजाब काडर के गुरदेव सिंह सिद्धू (1990), तमिलनाडु काडर के टी.एन. रामनाथन (1991), उत्तरांचल काडर की स्नेह लता अग्रवाल (1996), उत्तर प्रदेश काडर के दिनेश कुमार मित्तल (1977), गिरीष चन्द्र चतुर्वेदी (1977), यूटी काडर की किरण धिंगरा (1975) सहित पश्चिम बंगाल के दो आईएएस अधिकारी जिनमें प्रसन्ना कुमार प्रधान (1977) और स्वप्न कुमार चन्दा (1997) शामिल हैं।
इन अधिकारियों का देश सेवा को समर्पित अनुभव हमेशा नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करता रहेगा। सभी अधिकारियों को ऑफिसर्स टाइम्स की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment