हरियाणा काडर के अपूर्व अब एपीईडीए के चेयरमेन


1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपूर्व कुमार सिंह को सरकार ने एक आदेश जारी कर एग्रीकल्चरल एण्ड प्रोसेस्ड फूड डेवल्पमेंट अथॉरिटी (एपीईडीए ) का चेयरमेन बना दिया है।
गौरतलब है कि अपूर्व सिंह उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और अभियांत्रिकी की शिक्षा हासिल कर प्रशासनिक सेवाओं में आए हैं। उनके कामकाज और तौर तरीकों को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा अकसर बनी रहती है। बेहद सक्रिय और समर्पित अपूर्व ने सेवाओं में हरियाणा सहित दिल्ली में भी खासा समय दिया है। उन्होंने पर्यटन विभाग दिल्ली में सेवाओं के अलावा केन्द्र में खेल एवं युवा मामलात विभाग में भी 2002-04 के दौरान सेवाएं दी हैं। अपने काडर में उन्होंने उद्योग, कृषि, ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, यातायात, श्रम एवं रोजगार विभाग सहित कला एवं संस्कृति विभाग में भी सेवाएं दी हैं।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment