राजस्थान सरकार ने एक ताजा आदेश में भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। दोनों ही अधिकारी राजस्थान काडर से ताल्लुक रखते हैं और जयपुर में ही सेवाएं दे रहे थे।
इन अधिकारियों में अवनीश चन्द्र चौबे जो अब तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, राजस्थान, जयपुर के पद पर सेवाएं दे रहे थे, तबादले के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य, आयोजना एवं वन बंदोबस्त, राजस्थान, जयपुर के पद पर सेवाएं देंगे। साथ ही अरविंदर सिंह बरार जो अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, जयपुर के पद पर सेवाएं दे रहे थे, तबादले के बाद अब अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, राजस्थान, जयपुर के पद पर सेवाएं देगे।
0 comments:
Post a Comment