तमिलनाडु के मुख्य सचिव का पद रिक्त होने के साथ ही काडर की वरिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी माने जाने वाली शीला बालकृष्णन को सरकार ने नई जिम्मेदारी के तौर पर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया है।
इस पद पर अब तक देबेन्द्रनाथ सारंगी सेवाएं दे रहे थे, जो सेवानिवृत्त हो गए हैं। आज देबेन्द्रनाथ सारंगी के कार्यकाल का आखरी दिन रहा। शीला मूलत: केरल से ताल्लुक रखती हैं और हिन्दी भाषा की अच्छी जानकार हैं। शीला भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में 1976 में आईं और एक काबिल अधिकारी के तौर पर पहचान कायम की। शीला ने हमेशा अपने ही काडर में सेवाएं दी हैं और मुख्य सचिव बनने से पहले वे जल संसाधान विभाग में सेवाएं दे रहीं थीं। उन्होंने शहरी विकास विभाग, योजना विभाग, यातायात, निजी एवं सार्वजनिक एडमिन प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग सहित टैक्सटाइल व हैंडलूम जैसे विभागों में भी सेवाएं दी हैं।
शीला अपने कार्यकाल में ही 1984 में बोस्टन युनिवर्सिटी, अमेरिका में छह सप्ताह की टे्रनिंग का अनुभव भी रखती हैं।
0 comments:
Post a Comment