भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1978 बैच के अधिकारी रतन वाटल को सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है। आंध्र प्रदेश काडर के अधिकारी वाटल काडर के ऐसे अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने काडर की बजाय दिल्ली दरबार में ज्यादा सेवाएं दी हैं।
फिलहाल सचिव स्तर पर ही पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े हुए वाटल केन्द्र में युवा एवं खेल मामलात, वित्त मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों में अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वाटल ने 1991 में फ्रांस में 65 सप्ताह की लम्बी अवधि की टे्रनिंग भी ली है। वे फ्रेंच के अच्छे जानकार होने के साथ-साथ दिल्ली के गलियारों में खास पकड़ रखने वाले अधिकारियों में हैं।
0 comments:
Post a Comment