टाटा ग्रुप और रतन टाटा के मजबूत कंधों की बड़ी जिम्मेदारी को आज सायरस मिस्त्री ने संभाल लिया है। सायरस ने रतन टाटा की जगह ली है और अब वे टाटा समूह के चेयरमेन के तौर पर सेवाएं देंगे।
सायरस टाटा समूह में जाना-पहचाना और भरोसेमंद नाम है। 4 जुलाई, 1968 को जन्मे सायरस मिस्त्री पैलोंजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे हैं। साथ ही वे टाटा गु्रप के छठे चेयरमेन भी बन गए हैं। मुंबई के सी एण्ड जे कॉनन स्कूल से पढ़ाई कर चुके मिस्त्री ने लंदन के इंपीरियर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा ली है। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीई करने के बाद लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में डिग्री ली और फिर कारोबार की दुनिया में उतर गए।
0 comments:
Post a Comment