वरिष्ठ आईएएस डॉ. वी.एस. सिंह का हादसे में देहांत


अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर पर राजस्थान काडर में सेवाएं दे रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. वी.एस. सिंह का आज सुबह एक सड़क हादसे में एक्सीडेंट के बाद देहांत हो गया। सिंह 1978 बैच के आईएएस अधिकारी थे। सिंह के देहांत पर प्रशासनिक हल्कों में गहरा शोक छा गया। जयपुर स्थिति सिंह के घर पर हादसे की खबर के बाद से ही आईएएस, आईपीएस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी जुटने शुरू हो गए थे। 
सवेरे करीब सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सिंह मॉर्निंग वॉक के बाद जैसे ही सेंट्रल पार्क से सड़क पार करने लगे, एक अनियंत्रित अल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। अल्टो अनियंत्रित होकर लेन के डिवाईडर पर चढ़ गई, जिससे यह हादसा हुआ। सिंह का जन्म 25 जुलाई, 1955 को उत्तर प्रदेश में हुआ था और वाराणासी से एमएससी, राजस्थान विश्वविद्यालय सेअर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री करने के बाद वे प्रशासनिक सेवाओं में आ गए। अलवर एसडीओ, उदयपुर में अतिरिक्त कलक्टर, चुरू में कलक्टर रहने के बाद सिंह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर सेवाएं देने पहुंचे। यहां से सिंह उद्योग विभाग में सेवा देने के बाद सवाईमाधोपुर कलक्टर रहे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर कलक्टर, कृषि विभाग, जयपुर कलक्टर, ट्राईबल एरिया डेवल्पमेंट डिपार्टमेंट, उदयपुर, संभागीय आयुक्त जयपुर सहित कई बड़े पदों पर सेवाओं के बाद उन्होंने तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा विभाग में भी सेवाएं दी। फिलहाल सिंह वन एवं पर्यावरण विभाग में सेवाएं दे रहे थे। सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी थे। 
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment