छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सुनिल कुमार केन्द्र में सचिव स्तर की सूची में शामिल


सरल मिजाजी और मजबूत निर्णय क्षमता की वजह से छत्तीसगढ़ काडर में अलग पहचान रखने वाले दबंग आईएएस अधिकारी सुनिल कुमार को केन्द्र में सचिव स्तर के बराबर पहुंच गए हैं। सुनिल फिलहाल मुख्य सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। 
गौरतलब है कि केन्द्र की ओर से जारी एक ताजा आदेश में देश के 30 आईएएस अधिकारियों को केन्द्र में सचिव का स्तर प्रदान करने वाली विशेष सूची में स्थान मिला है। इसी सूची में सुनिल भी एक हैं। सुनिल अपने मूल काडर में भी कई अहम पदों व विभागों में सेवाओं का अनुभव ले चुके हैं। इन विभागों में वन, विज्ञान एवं तकनीक, उच्च शिक्षा, जनसम्पर्क विभाग, पंचायती राज विभाग शामिल हैं। साथ ही उन्हें लम्बे अर्से तक केन्द में भी सेवाओं का अनुभव लिया है। सुनिल 1993 में 48 सप्ताह की विशेष टे्रनिंग के लिए अमेरिका भी रह चुके हैं।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment