नवीन जैन सहित चार आईएएस अधिकारियों के तबादले


राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर चार अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन अधिकारियों में नवीन जैन जो अब तक आयुक्त, भू-प्रबन्ध विभाग एवं पदेन निदेशक, कंसोलिडेशन, राजस्थान जयपुर के पद पर सेवाएं दे रहे थे अब निदेशक, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान के पद पर सेवाएं देंगे।
नवीन के अलावा आईएएस अशोक शेखर जो अब तक प्रमुख शासन सचिव, आयुर्वेद विभाग के पद पर सेवाएं दे रहे थे, अब प्रमुख शासन सचिव, संस्कृति शिक्षा, राजस्थान के पद पर लगा दिए गए हैं। इसी क्रम में आईएएस प्रीतम सिंह जो पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में चल रहे थे अब प्रमुख शासन सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, राजस्थान के पद पर सेवाएं देंगे। डॉ. आर. वेंकटेश्वरन का भी विभाग बदल  दिया गया है। वेंकटेश्वरन अब तक शासन सचिव, गृह विभाग के पद पर सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अब उनका विभाग बदल कर कृषि विभाग कर दिया गया है। वे कृषि विभाग में आयुक्त पद पर सेवाएं देंगे। सरकार के इन आदेशो के अलावा आईएएस दीपक उप्रेती, प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर अपने कार्य के साथ-साथ अब प्रमुख शासन सचिव, आयुर्वेद विभाग, राजस्थान के  पद  का कार्यभार भी आगामी  आदेशों  तक संभालेंगे।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment