अनुभवी, मिलनसार और कामकाज के मामले में लीक से अलग वरिष्ठ आईएएस दिलशेर सिंह काल्हा सरकार के उन भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल हैं, जो अपनी कामकाजी जिम्मेदारियों को उठाने और उन्हें औसत से ज्यादा समर्मित करने में जुटे रहते हैं। सरकार ने एक आदेश जारी कर पंजाब काडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिलशेर सिंह काल्हा की जिम्मेदारियों में इजाफा किया है। काल्हा अब आगामी तीन महीने तक केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल्स मंत्रालय में सचिव स्तर की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।
गौरतलब है कि काल्हा के पास फिलहाल फार्मासुटिकल्स विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी है। इतिहास को अपना सबसे पसंदीदा विषय मानने वाले दिलशेर सिंह पंजाब काडर में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवाओं का अनुभव रखते हैं। उन्होंने जल एवं सिंचाई, वित्त, ऊर्जा, उद्योग, एक्साइज, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यटन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सांस्कृतिक सहित कई विभागों में बेहतरीन सेवाओं का अनुभव लिया है।
0 comments:
Post a Comment