राजीव महर्षी अब सचिव, एमओआईए व सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय


कृषि शोध एवं शिक्षा, कृषि मंत्रालय के विशेष सचिव राजीव महर्षी को सरकार ने एक आदेश जारी कर मिनिस्ट्री ऑफ ओवरसीज, इंडियन अफेयर्स का सचिव बना दिया है। साथ ही राजीव को लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय के सचिव पद की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।
राजीव राजस्थान काडर से ताल्लुक रखते हैं और 1978 बैच से भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में हैं। साथ ही उन्होंने राजस्थान काडर के महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के अलावा दिल्ली में भी कई पदों पर सेवाएं दी हैं। वे केबिनेट सेक्रेटरी भी रह चुके हैं साथ ही वित्त एवं कंपनी मामलात विभाग में भी संयुक्त सचिव पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment