राजस्थान काडर में तबादलों और नई जिम्मेदारी का लम्बा सिलसिला बीते दिनों चला है। राज्य में बदलावो के अलावा केन्द्र में भी राजस्थान काडर के अधिकारी इन दिनों चर्चा में हैं। राजस्थान काडर के ही वरिष्ठ आईएएस राजीव महर्षी को अहम पद मिलने के साथ ही फिलहाल काडर में सेवाएं दे रहे देवेन्द्र भूषण गुप्ता (डी.बी. गुप्ता) को लेकर भी गलियारों में चर्चे सुर्खियों में हैं।
गुप्ता को जल्द ही दिल्ली में महत्त्वपूर्ण पद मिल सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक गुप्ता को यह नई जिम्मेदारी दिसम्बर तक मिलने के आदेश जारी होंगे। गौरतलब है कि गुप्ता ने 1983 बैच में भारतीय प्रशासनिक सेवाओं से अपने करियर की शुरुआत की और अपने काडर में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे। गुप्ता काडर वित्त विभाग, आवासन मण्डल, जयपुर विकास प्राधिकरण, अरबन गवर्नेंस डिपार्टमेंट, कला, संस्कृति एवं देवस्थान विभाग, योजना विभाग, कृषि विभाग, कृषि विपणन बोर्ड में रहे हैं और अब राजस्थान स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन में सेवाएं दे रहे हैं। गुप्ता दिल्ली में पहले भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने शहरी विकास मंत्रालय के अधीन दो पदों पर सेवाओं का अनुभव लिया है। राजस्थान के अनुभवी और संजीदा अधिकारियों में शामिल गुप्ता विदेश में भी तीन बार टे्रनिंग के लिए जा चुके हैं। उन्होंने अमेरिका में शॉर्ट टर्म टे्रनिंग (2007), ऑस्टे्रलिया की साउथ क्रॉस युनिवर्सिटी से एमबीए (1998) किया है। साथ ही इसी साल मॉर्डन एग्रीकल्चर टेक्नीक्स विषयक टे्रनिंग पर दो सप्ताह के लिए इज्रराइल यात्रा भी की है।
0 comments:
Post a Comment