पंजाब काडर के चर्चित वरिष्ठ आईएएस निर्मलजीत सिंह कल्सी अमेरिका रवाना हो रहे हैं। मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-5 (2012) के तहत डेढ़ महीने तक कल्सी अमेरिका ही रहेंगे।
कल्सी फिलहाल गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पुलिस-1) के पद पर सेवाएं दे रहे थे। कल्सी 1984 बैच में आईएएस बने और उन्होंने अपनी सेवा का ज्यादातर समय काडर में ही समिर्पित किया। वे पंजाब के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, रोजगार विभाग, तकनीकी शिक्षा में भी सेवाओं का अनुभव रखते हैं। गृह मंत्रालय में कल्सी मार्च 2008 से सेवाएं दे रहे थे।
0 comments:
Post a Comment