प्रशासनिक अधिकारियों में हर महीने बड़ी संख्या में सेवानिवृत्ति हो रही है। इसी क्रम में अक्टूबर महीने में देश के 25 आईएएस सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन अधिकारियों में असम काडर के रंजन चटर्जी और शरद गुप्ता, आंध्र प्रदेश काडर की उर्मिला सुब्बाराव, गुजरात काडर के डॉ.वरुण नाथ मीरा, हरियाणा काडर के बलबीर सिंह मलिक, जम्मू कश्मीर काडर के डॉ. सैय्यद मुहम्मद व बिशन दास शर्मा शामिल हैं।
साथ ही केरल काडर के एस.सुदर्शन, के. जयाकुमार, के.बी. विजयालक्ष्मी भी इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी क्रम में कर्नाटक काडर के एन. श्रीरामन, महाराष्ट्र काडर के जतीन्द्र सिंह साहनी, जी.पी. ठाकुर, उड़ीसा काडर के जयंत कुमार देव सहित पंजाब काडर के सुबोध चन्द्र अग्रवाल, राजस्थान के पंकज, करण सिंह राठौड़, तमिलनाडु काडर के डॉ. राजेन्दरन, उत्तर प्रदेश काडर के संजीव एस अहलुवालिया, उत्तराखण्ड काडर के आर. चन्द्रमोहन, विजय कुमार सिंह और आर.पी. पाल शामिल है। साथ ही साथ पश्चिम बंगाल काडर के दीपांकर मुखोपाद्धयाय, दिलीप घोष और शैलेन्द्र कृष्ण दास भी इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment