आरएएस अधिकारी सुनाएंगे कविताएं और देशभक्ति के गीत


हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) के उपलक्ष में ह.च.मा. राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में लेख, कविता पाठ और गैर फिल्मी गीतों जिनमें देशभक्ति व प्रेरणादायी गीत शामिल होंगे।
इन तीनो प्रतियोगिताओं में राज्य सेवा अधिकारी भाग ले रहे हैं। कविता पाठ के लिए वरिष्ठ आरएएस व कवि मनोज शर्मा, अश्विनी शर्मा, वरिष्ठ गीतकार लोकेश कुमार सिंह (साहिल), आरएएस, कवि व शायर पंकज ओझा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन किशोर पारीक करेगे। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष वेद व्यास शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार डॉ. तारा प्रकाश जोशी करेंगे। काव्य गोष्ठी ओटीएस में भगवत सिंह मेहता सभागाार, नेहरू भवन में होगी।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment