अल्तमस कबीर देश के 39वें मुख्य न्यायाधीश


1973 में वकालत की दुनिया में आए न्यायाधीश अल्तमस कबीर को देश के 39वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। कोलकाता विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री लेने वाले कबीर पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं। डिग्री के बाद सिविल व क्रिमिनल लॉ में कोलकाता से प्रैक्टिस शुरू करने वाले कबीर लम्बे समय तक कोलकाता उच्च न्यायालय में सेवाएं देते रहे।
अगस्त, 1990 में कोलकाता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बने और यहीं से शुरू हुई एक नई कहानी। 3 जनवरी, 2005 को कबीर झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। 9 सितम्बर, 2005 को कबीर का चयन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए हुआ। अब वे देश के 39वें न्यायाधीश के तौर पर करीब नौ महीने सेवाएं देंगे और 18 जुलाई, 2013 को सेवानिवृत्त होंगे।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment