शिनॉय मैक्सिको में भारतीय राजदूत नियुक्त



चीन और पूर्व एशिया से भारत के संबंधों को मजबूती देने में सबसे कामयाब अफसर रहे सुजन आर. शिनॉय अब मैक्सिको में भारतीय दूतावास के राजदूत नियुक्त किए गए हैं। फिलहाल 1981 बैच के आईएफएस अधिकारी शिनॉय विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर कार्य कर रहे थे।
शिनॉय राजकोट के संपन्न और पढ़े लिखे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता आजादी से पूर्व राजकोट में दीवान कहलाते थे। परिवार में शिक्षा का माहौल शुरू से ही रहा और परिवार की संस्कारों को शिनॉय ने नई ऊंचाईयां दी। उन्होंने अपने परिवार का नाम अपने कामकाज से नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। राजकोट के राजकुमार कॉलेज से शिक्षा ले चुके शिनॉय ने बीए ऑनर्स में डिग्री लेने के साथ-साथ एम.एस. विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य और मनोविज्ञान में भी अध्ययन किया। अहमदाबाद से प्रबंधन शिक्षा हासिल कर चुके शिनॉय ने भारतीय विदेश सेवाओं का चुना। फ्रेंच, जर्मन, जापानी, अरबी, चीनी और क्रियोल भाषाओं पर गहरी पकड़ रखने वाले शिनॉय 1980 के दशक में भारत के मिशन हांगकांग और बिजिंग का शिनॉय अहम हिस्सा रह चुके हैं। शिनॉय यूएन जनरल असेंबली की पहली कमेटी का भारत की ओर से प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। विदेशी मामलों में गैर-लाभकारी योजनाओं सहित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संबंधों को प्रगाढ़ बनाने वाली योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में भी शिनॉय की अहम भूमिका रही है।

Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment