मीनाक्षी हूजा सहित 33 आईएएस लेंगे सेवानिवृत्ति


राजस्थान काडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मीनाक्षी हूजा, आंध्र प्रदेश काडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज द्विवेदी सहित देश के कुल 33 आईएएस अधिकारी चार दिन बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
केन्द्र सरकार के अनुसार इन अधिकारियों में विभिन्न काडर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संभालने वाले इन अधिकारियों में वरिष्ठता के लिहाज से 1974 बैच के दो अधिकारी भी शामिल हैं। इन दो अधिकारियों में उत्तर प्रदेश काडर की रंजना चौधरी और मध्य प्रदेश काडर के कृष्ण मुरारी आचार्य शामिल हैं। इसी सेवानिवृत्ति में 1975 बैच के कई आईएएस अधिकारी शामिल हैं, जो फिलहाल विभिन्न प्रदेशों में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें राजस्थान की मीनाक्षी हूजा, आंध्र प्रदेश काडर के पंकज द्विवेदी, आंध्र काडर के ही श्रीपद भालेराव, तमिलनाडु काडर के रूद्र गंगाधरन शामिल हैं।
यह होंगे सेवानिवृत्त : गायत्री बारुआ (असम), पंकज द्विवेदी (आंध्र प्रदेश), श्रीपद भालेराव (आंध्र प्रदेश), गुरुनुरकर सुधीर (आंध्र प्रदेश), एम. पुरुषोत्तम रेड्डी (आंध्र प्रदेश), गोविंद नारायण (बीएच), हृदय नारायण झा (बीएच) परमपथ जॉय ओमेन (केरल), ए.एन. खत्री (गुजरात), डॉ. सरोज कुमार दश (उड़ीसा), थुबधन गोम्फेल नेगी (हिमाचल प्रदेश), विमल चन्द्र (हरियाणा), रूद्र गंगाधरन (तमिलनाडु), एस. सुब्बिह (तमिलनाडु), के.एच. गोपालकृष्णे गोवदा (कर्नाटक), जी. रामचन्द्र (केएन), एन्ना कुर्यन दानी (केरल), यू.एस. राठौड़ (महाराष्ट्र), एस.जे. कोचे (महाराष्ट्र), कृष्ण मुरारी आचार्य (मध्य प्रदेश), रंजना चौधरी (उत्तर प्रदेश), सुदर्शन नायक (उड़ीसा), किशोर चन्द्र बारिक (उड़ीसा), कबीन्द्र नाथ खाताई (उड़ीसा), बिजाई कुमार श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), दिपिन्दर सिंह (पंजाब), मीनाक्षी हूजा (राजस्थान), विनोद पण्ड्या (राजस्थान), एम. मूतिया कालाईवनन (तमिलनाडु), आर. शिवकुमार (तमिलनाडु), मधुकर द्विवेदी (उत्तर प्रदेश), कंवल सिंह मेहरा (दिल्ली), सी.पी. त्रिपाठी (उत्तराखण्ड)।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment