झारखण्ड में प्रमुख शासन सचिव राज्यपाल सहित 14 आईएएस बदले


राज्य सरकार के एक ताजा आदेश में रीशफलिंग के तहत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। यह बदलावा झारखण्ड सरकार द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इस तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा रीशफलिंग के तहत किया गया है।
सरकार की ओर से जारी इस आदेश में राज्यपाल के प्रमुख शासन सचिव ए.के. पाण्डे का तबादला अब श्री कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्टे्रशन में कर दिया गया है। पाण्डे अब यहां निदेशक का पदभार संभालेंगे। साथ ही कार्मिक विभाग के सचिव आदित्य स्वरूप को तबादला करके ए.के. पाण्डे की जगह राज्यपाल का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। स्वरूप का स्थान एन.एन. सिन्हा ने ले लिया है। सिन्हा के पास अब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। फूड एण्ड सिविल सप्लाई की सचिव राजबाला वर्मा को अब सड़क निर्माण में सचिव का पद दिया गया है। राजबाला ने खेल सचिव अजय कुमार सिंह की जगह ले ली है। सिंह के पास फिलहाल खेल सचिव पद का कार्यभार भी रहेगा। वित्त सचिव सुखदेव सिंह का भी सरकार ने इस सूची में नाम जोड़ दिया है। सुखदेव अब नेशनल सेविंग में सचिव का कामकाज देखेंगे। सुखदेव ने स्वरादित्य सहाय की जगह ली है। स्वरादित्य अब कमीशनर पाल्मू बन गए हैं।
इसी आदेश में सरकार ने वाणिज्य कर विभाग की सचिव अलका तिवारी का तबादला करके वन एवं पर्यावरण विभाग में भेज दिया है। अल्का अब यहां सचिव के पद को संभालेंगी। इनके पास मुुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त भार भी रहेगा। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव मसत राम मीणा को अब अल्का की जगह वाणिज्य कर विभाग में सचिव का पद सौंपा गया है। निर्माण विभाग के सचिव एल. खियांग्ता का तबादला समाज कल्याण विभाग में कर दिया गया है। खियांग्ता के पास झारखण्ड कंबाइंड एंटे्रंस कॉम्पीटेटिव कॉन्सिल का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। इसी आदेश में डायरेक्टर अरबन एडमिन अशोक कुमार मिश्रा को तबादला करके ट्राईबल वेलफेयर में कमिशनर के पद पर भेज दिया गया है।
Share on Google Plus

Officers Times - RNI No. : RAJHIN/2012/50158 (Jaipur)

0 comments:

Post a Comment